धर्म की लौ जलाएं हम।
Dharm Ki Lau Jalaen Ham.
666
धर्म की लौ जलाएं हम। — Lyrics
धर्म की लौ जलाएं हम। गुरुदेव! तुम्हारे गौरव को शिखरों चढ़ाएं हम।।
१. धर्म-क्रान्ति का सूत्र अनूठा मिला उसे पहचानें, अन्धाग्रह को छोड़ सनातन सत्य तत्त्व को जानें क्षीर-नीर-निणयिक मन को हंस बनाएं हम
२. नैतिकता आधार बने जन-जन की धार्मिकता का, समता स्वतंत्रता ही मूल मंत्र है मानवता का बढ़ती हुई विषमता में समता बसाएं हम
३. केवल शास्त्रों के उच्चारण से धार्मिकता आए, राम-राम रटने वाले तोते ईश्वर बन जाए तदनुसार व्यवहार-दिशा जग को दिखाएं हम
४. सिसक रहा था धर्म बना बंदी बंदीखाने में, उलझ रहा बेचारा अपने ही ताने-बाने में तुमने किया स्वतंत्र उसी की आब बढ़ाएं हम
५. धर्म नहीं चिंता करता परलोक बने सुखदाई, उसको चिन्ता जीवन में कितनी पवित्रता आई यही घोष अध्यामवाद का लो सुनाएं हम।।
६. शासन के हित में सुख में ही परिवर्तन होता है, जहां नहीं चैतन्य वहां पर सत्य सदा सोता है जागृति का यह मूल मूल्य दृढ़मूल पाएूं हम
७. परिमार्जन आचार तत्त्व का एकसूत्रता गण की, सुगम-सुगमतम धर्म-साधना छानबीन कण-कण की अनगिन देन तुम्हारी हैं, क्या-क्या गिनाएं हम
८. व्याप्त खून की बूंद-बूंद में है. उपकार तुम्हारा, हो जाए बलिदान अगर यह औदारिक तन सारा तो भी क्या इस जीवन मैं उऋणता पाएं हम
९. दो हजार तेईस वैक्रमी बीदासर चौमासा, परम ऋजुमना वदनाजी की पूरी हुई पिपासा चरमोत्सव: पर 'तुलसी' प्रेरक गीत गाएं हम
Roman Transliteration
Dharm ki lau jalaen ham. Gurudev! tumhare gaurav ko shikhron chadhaen ham..
1. Dharm-kranti ka sutra anutha mila use pahchanen, andhagrah ko chhod sanatan satya tattva ko janen kshir-nir-ninyik man ko hans banaen ham
2. naitikta adhar bane jan-jan ki dharmikta ka, samta svatantrata hi mul Mantra hai manavta ka badhti hui vishamta men samta basaen ham
3. keval shastron ke uchcharan se dharmikta ae, Ram-Ram ratne vale tote ishvar ban jae tadnusar vyavhar-disha jag ko dikhaen ham
4. sisak raha tha Dharm bana bandi bandikhane men, ulajh raha bechara apane hi tane-bane men tumne kiya svatantra usi ki ab badhaen ham
5. Dharm nahin chinta karta parlok bane sukhdai, usako chinta jivan men kitni pavitrata ai yahi ghosh adhyamvad ka lo sunaen ham..
6. shasan ke hit men sukh men hi parivartan hota hai, jahan nahin chaitanya vahan par satya sada sota hai jagriti ka yah mul mulya dridhmul paun ham
7. parimarjan achar tattva ka ekasutrata gan ki, sugam-sugamatam Dharm-sadhna chhanbin kan-kan ki anagin den tumhari hain, kya-kya ginaen ham
8. vyapta khun ki bund-bund men hai. upakar tumhara, ho jae balidan agar yah audarik tan sara to bhi kya is jivan main urinata paen ham
9. do hajar teis vaikrami bidasar chaumasa, param rijumna vadnaji ki puri hui pipasa charmotsav: par 'Tulsi' prerak git gaen ham