मुख्य सामग्री पर जाएँ

जग का प्यार देख मत भूल,

Jag Ka Pyar Dekh Mat Bhul,

गीत क्रमांक1013

जग का प्यार देख मत भूल, — Lyrics

जग का प्यार देख मत भूल, यहां सब है स्वार्थों की माया। ममता में इतना मत फूल, यहां घटती-बढ़ती है छाया।

१. कृत्रिम स्‍नेह सदा तेरे पर स्वजनों ने बरसाया, सब पीछे हट गये, जहां विपदा का अवसर आया।

२. अपनी रोटी सेक रहे सब, भेद न तूने पाया, केवल मीठे शब्दों ने बस तुझे यहां बहकाया।

३. अपनी जिसको मान रहा, वह काम न देगी काया, किसको बोल पुकार करें? यह खेत बाड़ ने खाया।

४. कौन शत्रु है? कौन मित्र है? अपना कौन पराया? मन की निरी कल्पनाओं ने है तुझको उलझाया।

५. डरअपना ही है अपने को, क्यों न समझ में आया? मैत्री का दृढ़ हाथ 'बुद्ध' ने सबकी ओर बढ़ाया।

Roman Transliteration

jag ka pyar dekh mat bhul, yahan sab hai svarthon ki maya. mamta men itana mat phul, yahan ghatti-badhti hai chhaya.

1. kritrim sneh sada tere par svajnon ne barsaya, sab pichhe hat gaye, jahan vipda ka avasar aya.

2. apani roti sek rahe sab, bhed n tune paya, keval mithe shabdon ne bas tujhe yahan bahkaya.

3. apani jisko man raha, vah kam n degi kaya, kisko bol pukar karen? yah khet bad ne khaya.

4. kaun shatru hai? kaun mitra hai? apana kaun paraya? man ki niri kalpanaon ne hai tujhko ulajhaya.

5. daraapana hi hai apane ko, kyon n samajh men aya? maitri ka dridh hath 'buddha' ne sabki or badhaya.

← अनुक्रमणिका