मुख्य सामग्री पर जाएँ
हम होंगे कामयाब

ज्ञाशाला का यह उपहार, घर-घर जागे सत्संस्कार,

Jnashala Ka Yah Upahar, Ghar-Ghar Jage Satsanskar,

हम होंगे कामयाब

गीत क्रमांक1121

ज्ञाशाला का यह उपहार, घर-घर जागे सत्संस्कार, — Lyrics

ज्ञाशाला का यह उपहार, घर-घर जागे सत्संस्कार, ज्ञाशाला का यह उपहार, घोष यह, ओ हो जाये साकार, स्वस्थ बने परिवार, ज्ञानशाला का यह उपहार, घोष यह।।

बच्चे हैं हर घर की शान, होते हैं अनघड़ पाषाण, आवश्यक इनका निर्माण, हम करें, ओ ऽऽऽ होगा अति उपकार, स्वस्थ बने परिवार...।।1।।

पग-पग पर जग में भटकाव, दुर्व्यसनों का है फैलाव, अवसर रहते करो बचाव, ध्यान दो, ओ ऽऽऽ स्वीकारो मत हार, स्वस्थ बने परिवार...।।2।।

बहुआयामी है यह योग, करवाते हैं विविध प्रयोग, जीवन बनता है नीरोग, जान लो, ओ ऽऽऽ खुले प्रगति के द्वार, स्वस्थ बने परिवार...।।3।।

फले-फूले बचपन की पौध, हट जाये पथ के अवरोध, दे प्रतिदिन हम सच्चा बोध, धर्म का, ओ ऽऽऽ सुधरेगा संसार, स्वस्थ बने परिवार...।।4।।

बाल पीढ़ी पर दें ध्यान, शुरू करें ऐसा अभियान, 'विजय' सुगुरु का यह आह्वान हम सुनें ओ ऽऽऽ हो जाओ तैयार, स्वस्थ बने परिवार...।।5।।

Roman Transliteration

jnashala ka yah upahar, ghar-ghar jage satsanskar, jnashala ka yah upahar, ghosh yah, o ho jaye sakar, svastha bane parivar, jnanshala ka yah upahar, ghosh yah..

bachche hain har ghar ki shan, hote hain anaghad pashan, avashyak inaka nirman, ham karen, o hoga ati upakar, svastha bane parivar.....1..

pag-pag par jag men bhatkav, durvyasnon ka hai phailav, avasar rahte karo bachav, dhyan do, o svikaro mat har, svastha bane parivar.....2..

bahuayami hai yah yog, karvate hain vividh prayog, jivan banta hai nirog, jan lo, o khule pragti ke dvar, svastha bane parivar.....3..

phale-phule bachapan ki paudh, hat jaye path ke avarodh, de pratidin ham sachcha bodh, Dharm ka, o sudhrega sansar, svastha bane parivar.....4..

bal pidhi par den dhyan, shuru karen aisa abhiyan, 'vijay' suguru ka yah ahvan ham sunen o ho jao taiyar, svastha bane parivar.....5..

← लय: हम होंगे कामयाब← अनुक्रमणिका