मुख्य सामग्री पर जाएँ
अर्हम्‌ अर्हम्‌ की वंदना फले

लो वंदन अभिवंदनाएं-अभिवंदनाएं।

Lo Vandan Abhivandnaen-Abhivandnaen.

अर्हम्‌ अर्हम्‌ की वंदना फले

गीत क्रमांक1400

लो वंदन अभिवंदनाएं-अभिवंदनाएं। — Lyrics

लो वंदन अभिवंदनाएं-अभिवंदनाएं। आया पुण्य प्रभात है, खिले सभी जलजात हैं, इस आंगण में देव आए।।ध्रु.।।

तुम हम सबके भाग्य विधाता, तुम ईश्‍वर प्रतिरूप हो। निपट फकीरी में भी लगते, कितने देव! अनूप हो। तुमसे फलती हैं कामनाएं।।

नैतिक मूल्यों को अपनाकर, हम सच्चे इंसान बनें। दुर्व्यसनों के चक्रव्यूह में, फंस कर क्यों हैवान बनें। आदर्शों को अपनाएं...।।

भारत के सच्चे बच्चे, हम गौरव शिखर चढ़ाएंगे। लाल बहादुर और जवाहर, बनकर हम दिखलाएंगे। सोना बनकर निखर जाएं...।।

Roman Transliteration

lo vandan abhivandnaen-abhivandnaen. aya punya prabhat hai, khile sabhi jaljat hain, is angan men Dev ae..dhru...

tum ham sabke bhagya vidhata, tum ishvar pratirup ho. nipat phakiri men bhi lagte, kitne Dev! anup ho. tumse phalti hain kamnaen..

naitik mulyon ko apanakar, ham sachche insan banen. durvyasnon ke chakravyuh men, phans kar kyon haivan banen. adarshon ko apanaen.....

bharat ke sachche bachche, ham gaurav shikhar chadhaenge. lal bahadur aur javahar, banakar ham dikhlaenge. sona banakar nikhar jaen.....

← लय: अर्हम्‌ अर्हम्‌ की वंदना फले← अनुक्रमणिका