मुख्य सामग्री पर जाएँ
उठ जाग रे

मन में भरो उजाला, अंधकार दूर होगा।

Man Men Bharo Ujala, Andhakar Dur Hoga.

उठ जाग रे

गीत क्रमांक1618

मन में भरो उजाला, अंधकार दूर होगा। — Lyrics

मन में भरो उजाला, अंधकार दूर होगा। भीतर का खोल ताला, अघभार दूर होगा।।ध्रु.।।

है रोशनी जगामग, चारों तरफ खुशाली। बेचैन है अगर मन, संसार दूर होगा।।

जिसको दिया सहारा, अहसान यदि जताया। नहीं लाभ कुछ मिलेगा, उपकार दूर होगा।।

नाजुक है प्लेट दिल की, संभाल कर उठाना। गिरते ही टूट जाए, दिल तार दूर होगा।।

संतोष हो उसी में, जो पास है तुम्हारे। ईर्ष्या से शांति सुख का, आधार दूर होगा।।

सबसे गले मिलो तुम, मैत्री का कर बढ़ाओ। दुश्मन के दिल से भी तब, सब भार दूर होगा।।

Roman Transliteration

man men bharo ujala, andhakar dur hoga. bhitar ka khol tala, aghabhar dur hoga..dhru...

hai roshni jagamag, charon taraph khushali. bechain hai agar man, sansar dur hoga..

jisko diya sahara, ahasan yadi jataya. nahin labh kuchh milega, upakar dur hoga..

najuk hai plet dil ki, sambhal kar uthana. girte hi tut jae, dil tar dur hoga..

santosh ho usi men, jo pas hai tumhare. irshya se shanti sukh ka, adhar dur hoga..

sabse gale milo tum, maitri ka kar badhao. dushman ke dil se bhi tab, sab bhar dur hoga..

← लय: उठ जाग रे← अनुक्रमणिका