मुख्य सामग्री पर जाएँ
लकड़ी की काठी

[६२]

[62]

लकड़ी की काठी

गीत क्रमांक1814

[६२] — Lyrics

[६२] नया सवेरा आया, नई रोशनी लाया। हीरे जैसा मानव जीवन पुण्योदय से पाया।।

भेदभाव को भूलो, समता रस में झूलो। परमात्मा को पाना है तो सन्तों के पद छू लो।। झुक-झुक

ऊंचा निज आचार हो, प्रेम भरा व्यवहार हो। एक बनो और नेक बनो सबमें गहरे संस्कार हो।। सचमुच

मैं बड़ा तू छोटा, यह अभिमान खोटा। अस्थिर है यह काया माया ज्यों जल का परपोटा।। जगबुझ

सन्तों की यह टोली, भर दो इसकी झोली। दुर्व्ससनों को त्यागो, जागो सीख 'कनक' 'अनमोली'।। सुन-सुन

Roman Transliteration

[62] naya savera aya, nai roshni laya. hire jaisa manav jivan punyoday se paya..

bhedbhav ko bhulo, samta ras men jhulo. parmatma ko pana hai to santon ke pad chhu lo.. jhuk-jhuk

uncha nij achar ho, prem bhara vyavhar ho. ek bano aur nek bano sabmen gahre sanskar ho.. sachmuch

main bada tu chhota, yah abhiman khota. asthir hai yah kaya maya jyon jal ka parpota.. jagbujh

santon ki yah toli, bhar do isaki jholi. durvsasnon ko tyago, jago sikh 'kanak' 'anamoli'.. sun-sun

← लय: लकड़ी की काठी← अनुक्रमणिका