मुख्य सामग्री पर जाएँ
जागो भारत की बालाओ!

[८७]

[87]

जागो भारत की बालाओ!

गीत क्रमांक1841

[८७] — Lyrics

[८७] हम गीत एकता के गाएं।। मनुज-मनुज है एक, भेद की क्‍यों खींचें फिर रेखाएं। विश्‍व एक उपवन है, उसमें फूल अनेकों मुसकाएं।।

मन्दिर, मस्जिद, गिरजाघर में बांट दिया भगवानों को, जाति-धर्म भाषा-भूषा में बॉंट दिया इन्सानों को। इसीलिए तो उभर रही हैं, पग-पग जटिल समस्याएं।।

हिन्दू कौन, कौन मुस्लिम, क्या अन्तर सिक्ख-इसाई में? हैं सब मनु की सन्‍तानें, क्‍यों झगड़ा भाई-भाई में? आपस में दुश्मन बनते, जब उठें द्वेष की ज्वालाएं।।

स्‍नेह, सुजनता, सद्भावों में महकाएं अणुव्रत के गमले, फूल खिले मैत्री-करुणा के, कठता या संघर्ष टले। मानवता देवी की होगी उससे पूजा-अर्चाएं।।

प्रेम, परस्परता पर मानवता का महल खड़ा होता, तोड़े जो संकीर्ण दायरे, वही समाज बड़ा होता। विश्‍व शान्ति के दूत बनें, ले 'कनक' सृजन की आशाएं।।

Roman Transliteration

[87] ham git ekata ke gaen.. manuj-manuj hai ek, bhed ki kyon khinchen phir rekhaen. vishva ek upavan hai, usamen phul anekon muskaen..

mandir, masjid, girjaghar men bant diya bhagvanon ko, jati-Dharm bhasha-bhusha men bont diya insanon ko. isilie to ubhar rahi hain, pag-pag jatil samasyaen..

hindu kaun, kaun muslim, kya antar sikkha-isai men? hain sab manu ki santanen, kyon jhagda bhai-bhai men? apas men dushman bante, jab uthen dvesh ki jvalaen..

sneh, sujanta, sadbhavon men mahkaen Anuvrat ke gamle, phul khile maitri-karuna ke, kathta ya sangharsha tale. manavta devi ki hogi usase puja-archaen..

prem, parasparta par manavta ka mahal khada hota, tode jo sankirna dayre, vahi samaj bada hota. vishva shanti ke dut banen, le 'kanak' srijan ki ashaen..

← लय: जागो भारत की बालाओ!← अनुक्रमणिका