मुख्य सामग्री पर जाएँ
बाबो अलबेलो

नमो अरहन्तं नमो भगवन्तं

Namo Arahantaam Namo Bhagavantaam

साध्वी राजीमतीजी · बाबो अलबेलो

गीत क्रमांक3001

नमो अरहन्तं नमो भगवन्तं — Lyrics

नमो अरहन्तं, नमो भगवन्तं। पार लगाए नौका, नमो महामन्तं।।

राग न द्वेष जिसमें, समता सुहाए, एक ही घाट बकरी, शेर आए जाए। महिमा निराली प्रभु की, नमो धैर्यवन्तं।।

कोई न भाये तुमको, दिल में बिठाऊं, रात दिवस क्या, पल-पल ध्याऊं। अपने बराबर करलो, नमो सिद्धिवन्तं।।

एक जनम क्या, लाखों सुधारे, व्याधि, उपाधि, आधि, सबसे उबारे। तीर्थपति के प्रतिनिधि, नमो त्यागवन्तं।।

महावीर वचनों के, ज्ञाता प्रवक्ता, अनमोल रतनों के, दाता प्रदाता। शास्त्रों के रक्षक, शिक्षक, नमो ज्ञानवन्तं।।

उज्जवल है काया जिनकी, पावन वाणी, मन के विकार मिट गए, तप की निशाणी। समता शिखर पर बैठे, नमो सव्वसन्तं।।

  1. 1.Namo Arhantam Namo Bhagavantam
  2. 2.यह भजन अरिहंत प्रभु, भगवंत और त्यागी गुरुओं की महिमा का सुंदर वर्णन करता है। इसमें उनकी समता, धैर्य, ज्ञान, तप और करुणा को सरल शब्दों में बताया गया है। रचयिता साध्वी राजीमतीजी ने भक्ति भाव से प्रभु के गुणों का गान किया है। यह भजन हमें राग-द्वेष छोड़कर समभाव और आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

Roman Transliteration

namo arahantaam, namo bhagavantan. par lagae nauka, namo mahamantan..

rag n dvesh jismen, samta suhae, ek hi ghat bakri, sher ae jae. mahima nirali Prabhu ki, namo dhairyavantan..

koi n bhaye tumko, dil men bithaun, rat divas kya, pal-pal dhyaun. apane barabar karlo, namo siddhivantan..

ek janam kya, lakhon sudhare, vyadhi, upadhi, adhi, sabse ubare. tirthapti ke pratinidhi, namo tyagavantan..

Mahavir vachnon ke, jnata pravakta, anamol ratnon ke, data pradata. shastron ke rakshak, shikshak, namo jnanavantan..

ujjaval hai kaya jinki, pavan vani, man ke vikar mit gae, tap ki nishani. samta shikhar par baithe, namo savvasantan..

← लय: बाबो अलबेलो← अनुक्रमणिका