मुख्य सामग्री पर जाएँ
कैसी यह कोमल काया

ओ मेरे गुरुदेव !

O Mere Gurudev !

साध्वी राजीमती · कैसी यह कोमल काया

गीत क्रमांक50

ओ मेरे गुरुदेव ! — Lyrics

ओ मेरे गुरुदेव ! तुमसे ही जीवन पाया रे । कैसी थी दुर्लभ माया रे । ओ मेरे.... ।।

आस्था के महासमन्दर, हर क्षण तुम मेरे अन्दर । समता का तरु लहराया रे, ओ मेरे.... ।।

तुम तृतीय नेत्र के धारी, तुम चैत्य पुरुष अविकारी । थी चिन्मय चेतन काया रे, ओ मेरे.... ।।

सूरत थी योगी जैसी, निश्छलता बालक जैसी । चन्दन सी शीतल छाया रे, ओ मेरे.... ।।

करने को सब कुछ करते, पर अपने भीतर रहते । नव ज्योति रूप दिखलाया रे, ओ मेरे.... ।।

मन महासिन्धु सा गहरा, रखते थे खुद पर पहरा । पौरुष का दीप जलाया रे, ओ मेरे.... ।।

की इतनी जल्दी कैसे, पल भर में बदले जैसे । अब महाश्रमण का साया रे, ओ मेरे.... ।।

Roman Transliteration

o mere Gurudev ! tumse hi jivan paya re . kaisi thi durlabh maya re . o mere.... ..

astha ke mahasamandar, har kshan tum mere andar . samta ka taru lahraya re, o mere.... ..

tum tritiy netra ke dhari, tum chaitya purush avikari . thi chinmay chetan kaya re, o mere.... ..

surat thi yogi jaisi, nishchhalta balak jaisi . chandan si shital chhaya re, o mere.... ..

karne ko sab kuchh karte, par apane bhitar rahte . nav jyoti rup dikhlaya re, o mere.... ..

man mahasindhu sa gahra, rakhte the khud par pahra . paurush ka dip jalaya re, o mere.... ..

ki itani jaldi kaise, pal bhar men badle jaise . ab Mahashraman ka saya re, o mere.... ..

← लय: कैसी यह कोमल काया← अनुक्रमणिका