मुख्य सामग्री पर जाएँ
हम तो चले परदेश कि हम परदेशी हो गये

ओ सांवरा, ओ सांवरा,

O Sanvra, O Sanvra,

हम तो चले परदेश कि हम परदेशी हो गये

गीत क्रमांक1968

ओ सांवरा, ओ सांवरा, — Lyrics

ओ सांवरा, ओ सांवरा, सांवरिये का नाम, मेरे मन को भाये रे, जन-जन का वह राम, जीवन ज्योति जलाये रे।।

इस दुनिया में अज्ञान का है छाया अंधेरा-2 सूनी जीवन की राहों में तूं ही नाथ! सबेटा, ध्याता आठों याम-२, शान्ति मुझको मिल जाये रे।।1।।

ये नाते हैं चंद दिनों के झूठे सारे-2 जुड़ते और टूटते रहते जैसे नभ के तारे, औरों से क्या काम-2, तूं ही प्यास बुझाये रे।।2।।

तूं ने कितने पतित जनों को पावन किया है—2 भूली मनुज जाति को तूं ने सच्चा बोध दिया है, तूं श्रद्धा का धाम-2, तुझे जग शीश झुकाये रे।।3।।

तेरे मंगल दर्शन पाने अंखियां प्यासी-2 दिखलादे तूं नाथ! मुझे निज परमरूप अविनाशी, तूं मेरा विश्राम-2, 'विजय' को सदा सुहाये रे।।4।।

Roman Transliteration

o sanvra, o sanvra, sanvriye ka nam, mere man ko bhaye re, jan-jan ka vah Ram, jivan jyoti jalaye re..

is duniya men ajnan ka hai chhaya andhera-2 suni jivan ki rahon men tun hi nath! sabeta, dhyata athon yam-2, shanti mujhko mil jaye re..1..

ye nate hain chand dinon ke jhuthe sare-2 judte aur tutte rahte jaise nabh ke tare, auron se kya kam-2, tun hi pyas bujhaye re..2..

tun ne kitne patit janon ko pavan kiya hai—2 bhuli manuj jati ko tun ne sachcha bodh diya hai, tun shraddha ka dham-2, tujhe jag shish jhukaye re..3..

tere Mangal darshan pane ankhiyan pyasi-2 dikhlade tun nath! mujhe nij paramrup avinashi, tun mera vishram-2, 'vijay' ko sada suhaye re..4..

← लय: हम तो चले परदेश कि हम परदेशी हो गये← अनुक्रमणिका