मुख्य सामग्री पर जाएँ
राधा बिना किशन

पल-पल है सामने – कहता है कौन यहां तुलसी नहीं है

Pal-Pal Hai Samne – Kahta Hai Kaun Yahan Tulsi Nahin Hai

साध्वी फूलकुमारी (लाडनूं) · राधा बिना किशन

गीत क्रमांक3005

पल-पल है सामने – कहता है कौन यहां तुलसी नहीं है — Lyrics

कहता है कौन यहां तुलसी नहीं है, आंखों में नित आता है, सपनों में नित आता है। पल-पल है सामने, शक्ति का पुंज वह। कष्टों से बचाता है, विपदा से बचाता है।।

कुंदन सी वह देह दमकती, टपक रही थी तरुणाई, चम-चम करते भव्य भाल पर, बिखर रही थी अरुणाई। करते गुरु वंदना, यादों में बस जाता है, आंखों में नित आता है, सपनों में नित आता है।।

आंखों का आकर्षण अद्भुत, दर्शक हो जाता अभिभूत, तपः पूत आभा मंडल से, ऊर्जायें उद्भूत प्रभूत। आर्शीवचन वर, मंजिल पहुंचाता है।।

संजीवन बूंटी है तुलसी, तुलसी है पीयूष झड़ी, रोग शोक संकट कट जाते, रटले तन्मय एक घड़ी। तुलसी का नाम हर, उलझन को सुलझाता है।।

घोर तिमिर में भी तुलसी, सूरज सा देता उजियारा, जन-जन के मुख से मुखरित, जैन जगत का ध्रुवतारा। तुलसी का गौरव-गीत, सारा विश्व गाता है।।

जब तक सूरज चाँद गगन में, गुरुवर तुलसी नाम रहे, अमर रहे हर काम तुम्हारे, और अमर पैगाम रहे। महाप्रज्ञ की मूरत में, तुलसी दीख पाता है।।

  1. 1.Pal Pal Hai Saamne – Kehta Hai Kaun Yahan Tulsi Nahi Hai
  2. 2.यह भजन आचार्य तुलसी के प्रति गहरी श्रद्धा, प्रेम और आत्मीय स्मरण की भावपूर्ण अभिव्यक्ति है। रचयिता ने बताया है कि आचार्यश्री भले ही प्रत्यक्ष रूप में हमारे बीच नहीं हैं, परंतु उनकी प्रेरणा, आशीर्वाद और शिक्षाएं आज भी हर पल साथ हैं। भजन में उनके तेजस्वी व्यक्तित्व, आध्यात्मिक शक्ति और अमर संदेश का सुंदर वर्णन किया गया है, जो भक्तों के हृदय को भावविभोर कर देता है।

Roman Transliteration

kahta hai kaun yahan Tulsi nahin hai, ankhon men nit ata hai, sapnon men nit ata hai. pal-pal hai samne, shakti ka punj vah. kashton se bachata hai, vipda se bachata hai..

kundan si vah deh damakti, tapak rahi thi tarunai, cham-cham karte bhavya bhal par, bikhar rahi thi arunai. karte Guru vandna, yadon men bas jata hai, ankhon men nit ata hai, sapnon men nit ata hai..

ankhon ka akarshan adbhut, darshak ho jata abhibhut, tapah put abha mandal se, urjayen udbhut prabhut. arshivachan var, manjil pahunchata hai..

sanjivan bunti hai Tulsi, Tulsi hai piyush jhadi, rog shok sankat kat jate, ratle tanmay ek ghadi. Tulsi ka nam har, ulajhan ko suljhata hai..

ghor timir men bhi Tulsi, suraj sa deta ujiyara, jan-jan ke mukh se mukhrit, Jain jagat ka dhruvtara. Tulsi ka gaurav-git, sara vishva gata hai..

jab tak suraj chand gagan men, guruvar Tulsi nam rahe, amar rahe har kam tumhare, aur amar paigam rahe. Mahapragya ki murat men, Tulsi dikh pata hai..

← लय: राधा बिना किशन← अनुक्रमणिका