मुख्य सामग्री पर जाएँ
सांवरा हो सांवरा

साधुओ! ऐ साधुओ! मर्यादा,मर्यादा मूल्य बढ़ाएं रे।

Sadhuo! Ai Sadhuo! Maryada,maryada Mulya Badhaen Re.

सांवरा हो सांवरा

गीत क्रमांक2200

साधुओ! ऐ साधुओ! मर्यादा,मर्यादा मूल्य बढ़ाएं रे। — Lyrics

साधुओ! ऐ साधुओ! मर्यादा,मर्यादा मूल्य बढ़ाएं रे। अनुशासन की बलिवेदी पर हंस-हंस अर्घ्य चढ़ाएं रे।।

१. इक शास्ता के अनुशासन में सदा रहेंगे, शुभ संकल्प हमारा। इससे तेरापथ चमका है, जैसे यह धुवतारा रे।।

शुद्ध नीति में शुद्ध प्रीति में गहरी निष्ठा, तेरापथ की आत्मा। अहंकार ममकार विसर्जन, है गण का परमात्मा रे।।

२. परम्परा इन तूफानों की चलती आयी, कभी स्वल्प या ज्यादा। पर सागर सागर ही होगा, यह इसकी मर्यादा रे।।

३. आध्यासिक आरोहण करना लक्ष्य हमारा, है शाश्‍वत की धारा। युग की उलझन को सुलझाएं, नव चिन्तन के द्वारा रे।।

४. आरोहण के लिए निरन्तर रचनात्मक ही, दृष्टि सदा अपनाएं। संघ-हिमालय के चरणों में, 'तुलसी' शीष झुकाएं रे।।

Roman Transliteration

sadhuo! ai sadhuo! maryada,maryada mulya badhaen re. anushasan ki balivedi par hans-hans arghya chadhaen re..

1. ik shasta ke anushasan men sada rahenge, shubh sankalpa hamara. isase terapath chamka hai, jaise yah dhuvtara re..

shuddha niti men shuddha priti men gahri nishtha, terapath ki atma. ahankar mamkar visarjan, hai gan ka parmatma re..

2. parampara in tuphanon ki chalti ayi, kabhi svalpa ya jyada. par sagar sagar hi hoga, yah isaki maryada re..

3. adhyasik arohan karna lakshya hamara, hai shashvat ki dhara. yug ki ulajhan ko suljhaen, nav chintan ke dvara re..

4. arohan ke lie nirantar rachnatmak hi, drishti sada apanaen. Sangh-himalay ke charnon men, 'Tulsi' shish jhukaen re..

← लय: सांवरा हो सांवरा← अनुक्रमणिका