मुख्य सामग्री पर जाएँ
जवाहरलाल बनेंगे हम

संघ का गौरव गाएं हम

Sangh Ka Gaurav Gaen Ham

जवाहरलाल बनेंगे हम

गीत क्रमांक2421

संघ का गौरव गाएं हम — Lyrics

संघ का गौरव गाएं हम जय जय महाश्रमण महिमामय, आज बधाएं हम। संघ पुरुष हो सदा चिरायु, घोष सुनाए हम संघ का गौरव गाए हम। रंगोली भावों की रच दें, नई ऋचाएं हम। संघ का गौरव गाए हम।

1. श्री तुलसी श्री महाप्रज्ञ गुरुवर के हम सब आभारी महाश्रमण सा महातपस्वी मिला समय पर अवतारी। वीतराग सी प्रभुता विभुता, को वीरुदाए हम।।

2. पंचाचार प्रधान बने अब जन-जन की जीवनशैली निष्ठामृत से फैल रही है कीर्ति कौमुदी अलबेली। संकल्पों की ज्योत जलाकर, बढ़ते जाएं हम।।

3. मानव हित के लिए नहाते रहो सुधारस की धारा बांटो बोधि समाधि शांति फैले गण में श्रुत उजियारा। अनुकम्पा की जगे चेतना, ध्येय बनाए हम।।

Roman Transliteration

Sangh ka gaurav gaen ham jay jay Mahashraman mahimamay, aj badhaen ham. Sangh purush ho sada chirayu, ghosh sunae ham Sangh ka gaurav gae ham. rangoli bhavon ki rach den, nai richaen ham. Sangh ka gaurav gae ham.

1. shri Tulsi shri Mahapragya guruvar ke ham sab abhari Mahashraman sa mahatapasvi mila samay par avatari. vitrag si prabhuta vibhuta, ko virudae ham..

2. panchachar pradhan bane ab jan-jan ki jivanshaili nishthamrit se phail rahi hai kirti kaumudi alabeli. sankalpon ki jyot jalakar, badhte jaen ham..

3. manav hit ke lie nahate raho sudharas ki dhara banto bodhi samadhi shanti phaile gan men shrut ujiyara. anukampa ki jage chetna, dhyey banae ham..

← लय: जवाहरलाल बनेंगे हम← अनुक्रमणिका