मुख्य सामग्री पर जाएँ
चलते चलते

संस्कार बदलो सफल बनो

Sanskar Badlo Saphal Bano

चलते चलते

गीत क्रमांक2434

संस्कार बदलो सफल बनो — Lyrics

संस्कार बदलो सफल बनो बदले-बदले-२, ये जमाना कह रहा है—२, संस्कार बदले-बदले-२, जो बदलना है जरूरी, आकार बदले-बदले-२...

१. मानव मन की चदरिया, ये मैली बन रही है—२, जो कषायों से रंगा है, संसार बदले-बदले-२...

२. दुनियां में जो जटिलता, वह हममें क्यों समाए-२, अनुस्रोत वह रही जो, वह धार बदले-बदले-२...

३. दर-दर क्यों खोजते हो, सुख घर में ही भरा है—२, सुख-दु:ख की कल्पना का, आधार बदले-बदले-२...

४. अनगिन प्रतिबिम्ब बनकर, इन्सान जी रहा है—२, देखे जो बिम्ब अपना, व्यवहार बदले-बदले-२...

Roman Transliteration

sanskar badlo saphal bano badle-badle-2, ye jamana kah raha hai—2, sanskar badle-badle-2, jo badalna hai jaruri, akar badle-badle-2...

1. manav man ki chadriya, ye maili ban rahi hai—2, jo kashayon se ranga hai, sansar badle-badle-2...

2. duniyan men jo jatilta, vah hammen kyon samae-2, anusrot vah rahi jo, vah dhar badle-badle-2...

3. dar-dar kyon khojte ho, sukh ghar men hi bhara hai—2, sukh-du:kh ki kalpana ka, adhar badle-badle-2...

4. anagin pratibimba banakar, insan ji raha hai—2, dekhe jo bimba apana, vyavhar badle-badle-2...

← लय: चलते चलते← अनुक्रमणिका