मुख्य सामग्री पर जाएँ
मुझे तुमसे कुछ भी ना चाहिए

तेरी राह पर चलता रहूं, मुझे नाथ! यह वरदान दो,

Teri Rah Par Chalta Rahun, Mujhe Nath! Yah Vardan Do,

मुझे तुमसे कुछ भी ना चाहिए

गीत क्रमांक2630

तेरी राह पर चलता रहूं, मुझे नाथ! यह वरदान दो, — Lyrics

तेरी राह पर चलता रहूं, मुझे नाथ! यह वरदान दो, बन दीप मैं जलता रहूं, भीषण भले तूफान हो।।

कांटों भरी चाहे डगर मैं मुस्कराना सीख लूं, बन प्रेम निर्झर क्रोध के शोले बुझाना सीख लूं, मैं फूल ज्यों खिलता रहूं, मुझे...।।

अपमान की विष घूंट को अमृत समझ पीता रहूं, प्रतिकूल स्थितियों में सदा आनन्द से जीता रहूं, बन वृक्ष मैं फलता रहूं, मुझे......।।

थोड़ी सफलता प्राप्त कर मन में कभी फुलूं नहीं, आये प्रलोभन जो 'विजय' मैं लक्ष्य को भूलूं नहीं, उन्मार्ग से टलता रहूं, मुझे...।।

Roman Transliteration

teri rah par chalta rahun, mujhe nath! yah vardan do, ban dip main jalta rahun, bhishan bhale tuphan ho..

kanton bhari chahe dagar main muskarana sikh lun, ban prem nirjhar krodh ke shole bujhana sikh lun, main phul jyon khilta rahun, mujhe.....

apaman ki vish ghunt ko amrit samajh pita rahun, pratikul sthitiyon men sada ananda se jita rahun, ban vriksha main phalta rahun, mujhe........

thodi saphalta prapta kar man men kabhi phulun nahin, aye pralobhan jo 'vijay' main lakshya ko bhulun nahin, unmarga se talta rahun, mujhe.....

← लय: मुझे तुमसे कुछ भी ना चाहिए← अनुक्रमणिका