मुख्य सामग्री पर जाएँ
मन को शांत बनाएं हम

तप का स्वागत सौ-सौ बार

Tap Ka Svagat Sau-Sau Bar

मन को शांत बनाएं हम

गीत क्रमांक2664

तप का स्वागत सौ-सौ बार — Lyrics

तप का स्वागत सौ-सौ बार तप का स्वागत सौ-सौ बार, तप करने से हो जाता है, जीवन का उद्धार।।

1. आत्म शक्ति का उदाहरण, अद्भुत तुमने दिखलाया, तप गंगा में स्‍नान किया, जीवन शुद्ध बनाया। जनम-जनम के संचित मल से, बना आज निर्भार।।

2. तप प्रभाव से मानव के, संकल्प सफल हो जाते, जो होते हैं काम असंभव, संभव वे हो जाते। तप को बतलाया शास्त्रों में, मोक्ष प्राप्ति का द्वार।।

3. एक दिवस का तप करना भी, काम कठिन है होता, बड़ी तपस्या करने वाला, मनुज धन्य है होता। तन से मन से बनें स्वस्थ, बदले अन्तर्-संस्कार?

4. जिसका होता सबल मनोबल, तप वह कर सकता है, अपनी मंजिल पर वह क्रमश:, आगे बढ़ सकता है। 'मुनि राकेश' तपस्वी नर की, होती जय-जयकार।।

Roman Transliteration

tap ka svagat sau-sau bar tap ka svagat sau-sau bar, tap karne se ho jata hai, jivan ka uddhar..

1. atma shakti ka udaharan, adbhut tumne dikhlaya, tap ganga men snan kiya, jivan shuddha banaya. janam-janam ke sanchit mal se, bana aj nirbhar..

2. tap prabhav se manav ke, sankalpa saphal ho jate, jo hote hain kam asambhav, sambhav ve ho jate. tap ko batlaya shastron men, Moksha prapti ka dvar..

3. ek divas ka tap karna bhi, kam kathin hai hota, badi tapasya karne vala, manuj dhanya hai hota. tan se man se banen svastha, badle antar-sanskar?

4. jiska hota sabal manobal, tap vah kar sakta hai, apani manjil par vah kramash:, age badh sakta hai. 'Muni rakesh' tapasvi nar ki, hoti jay-jaykar..

← लय: मन को शांत बनाएं हम← अनुक्रमणिका