मुख्य सामग्री पर जाएँ

तूं जैसा व्यवहार करेगा।

Tun Jaisa Vyavhar Karega.

गीत क्रमांक2745

तूं जैसा व्यवहार करेगा। — Lyrics

तूं जैसा व्यवहार करेगा। वैसा प्रतिफल तुझे मिलेगा।।

अगर बिछायेगा तूं कांटे, तो सहने पड़ सकते चांटे, पायेगा वह जो तू देगा। तूं जैसा व्यवहार करेगा।।

आक बीज जो तूने बोया, आम प्राप्ति हित क्‍यों मुंह धोया, जो बोयेगा वही उगेगा। तूं जैसा व्यवहार करेगा।।

अच्छाई की जग में पूजा, रूप मूल्य पाता है दूजा, सद्गुण से जीवन निखरेगा। तूं जैसा व्यवहार करेगा।।

झगड़े से तूं बचकर रहना, सीख विरोधी को भी सहना, यम पम निधि से कोष भरेगा। तूं जैसा व्यवहार करेगा।।

करते रहना सदा भलाई, जीवन की है श्रेष्ठ कमाई जन-जन में तूं सुयश वरेगा। तूं जैसा व्यवहार करेगा।।

Roman Transliteration

tun jaisa vyavhar karega. vaisa pratiphal tujhe milega..

agar bichhayega tun kante, to sahne pad sakte chante, payega vah jo tu dega. tun jaisa vyavhar karega..

ak bij jo tune boya, am prapti hit kyon munh dhoya, jo boyega vahi ugega. tun jaisa vyavhar karega..

achchhai ki jag men puja, rup mulya pata hai duja, sadgun se jivan nikhrega. tun jaisa vyavhar karega..

jhagde se tun bachakar rahna, sikh virodhi ko bhi sahna, yam pam nidhi se kosh bharega. tun jaisa vyavhar karega..

karte rahna sada bhalai, jivan ki hai shreshtha kamai jan-jan men tun suyash varega. tun jaisa vyavhar karega..

← अनुक्रमणिका