मुख्य सामग्री पर जाएँ
‹ प्रश्नोत्तर

लोक की पृचछा

  1. प्रश्न 1. लोक कितना बड़ा है?

    लोक १४ रज्जु प्रमाण है।

  2. प्रश्न 2. लोक के कितने भाग हैं?

    तीन भाग हैं—ऊंचा लोक, नीचा लोक, तिरछा लोक।

  3. प्रश्न 3. ऊंचे लोक में कौन रहते हैं?

    सिद्ध, वैमानिक देवता व तिर्यच।

  4. प्रश्न 4. नीचे लोक में कौन रहते हैं?

    नारकी, भवनपति देव, मनुष्य और तिर्यच।

  5. प्रश्न 5. तिरछे लोक में कौन रहते हैं?

    मनुष्य, तिर्यंच तथा व्यंतर व ज्योतिषी देव।

  6. प्रश्न 6. ऊंचा लोक कितना बड़ा है?

    सात रज्जु से कुछ कम है।

  7. प्रश्न 7. ऊंचे लोक में एक साथ कितने सिद्ध हो सकते हैं?

    ऊंचे लोक में एक साथ चार सिद्ध हो सकते हैं।

  8. प्रश्न 8. नीचा लोक कितना बड़ा है?

    सात रज्जु से कुछ अधिक है।

  9. प्रश्न 9. नीचे लोक में एक साथ कितने सिद्ध हो सकते हैं?

    नीचे लोक में एक साथ बीस सिद्ध हो सकते हैं।

  10. प्रश्न 10. तिरछा लोक कितना बड़ा है।

    १८ सौ योजन का है।

  11. प्रश्न 11. तिरछे लोक की चौड़ाई कितनी है?

    चौड़ाई १ रज्जु है। इसमें असंख्य द्वीप समुद्र हैं।

  12. प्रश्न 12. अन्तिम समुद्र का नाम क्या है और उसके बाद क्या है?

    अन्तिम समुद्र स्वयंभूरमण है। उसके बाद अलोक है।

  13. प्रश्न 13. अलोक में कितने द्रव्य हैं?

    एक आकाशास्तिकाय।

  14. प्रश्न 14. लोक में कितने द्रव्य हैं?

    छह—धर्मास्तिकाय, अधर्मास्तिकाय, आकाशास्तिकाय, काल, पुद्गलास्तिकाय, जीवास्तिकाय।