मुख्य सामग्री पर जाएँ
‹ प्रश्नोत्तर

मनुष्य की पृच्छा

  1. प्रश्न 1. तुम कौन हो?

    हम मनुष्य हैं।

  2. प्रश्न 2. मनुष्य के दो प्रकार हैं—संज्ञी और असंज्ञी। तुम कौनसे मनुष्टो?

    हम संज्ञी मनुष्य हैं।

  3. प्रश्न 3. संज्ञी कैसे?

    हमारे मन है, हम सोचते/समझते हैं इसलिए संज्ञी हैं।

  4. प्रश्न 4. संज्ञी मनुष्य तीन प्रकार के हैं—कर्मभूमि, अकर्मभूमि व अन्तर्दीप के यौगलिक। तुम कौनसे संज्ञी मनुष्य हो?

    हम कर्मभूमि के संज्ञी मनुष्य हैं।

  5. प्रश्न 5. कर्मभूमि मनुष्य तीन प्रकार के हैं—पांच भरत क्षेत्र के, पांच ऐरवत क्षेत्र के, पांच महाविदेह क्षेत्र के तुम कौनसी कर्मभूमि के मनुष्य हो?

    हम भरतक्षेत्र की कर्मभूमि के मनुष्य हैं।

  6. प्रश्न 6. भरतक्षेत्र पांच हैं—एक जम्बूदीप में, दो धातकीखंड में, दो अर्धपुष्कर दवीप में। तुम कौनसे भरतक्षेत्र के मनुष्य हो?

    हम जम्बूद्वीप के मनुष्य हैं।