‹ जैन धर्म परिचय
मुनि चतुर्मास कहां करे ?
1.जहां कीचड़, गन्दगी कम हो ।
2.जहां शौचादि का स्थान उपयुक्त हो ।
3.जहां औषधि तथा अनुभवी वैद्यों का योग हो ।
4.जहां एकान्त स्थान की अनुकूलता हो ।
5.जहां सुपाच्य एवं पौष्टिक भोजन की सुलभता हो ।
6.जहां के लोग सज्जन प्रकृति के हों ।
7.जहां के श्रावक सम्पन्न हों ।
8.जहां के शासक न्यायप्रिय हों ।
9.जहां अन्य धर्मावलम्बी उदार दॄष्टि वाले हों ।
10.जहां स्वाध्याय, ध्यान की सुविधा हो ।
11.जहां सूक्ष्म जीव—जन्तु (सम्मूर्च्छिम) कम हो ।