मुख्य सामग्री पर जाएँ
श्रावक साधना

सन्तों से सामान्य भाषा व्यवहार कैसे करें ?

अशुद्धशुद्ध

1. आप कब आये ?

—आप कब पधारे ?

2. आप कब जाओगे ?

—आप कब विहार करेंगे ?

3. आप मेरे घर ठहरे ।

—मुझे शय्यातर का लाभ दिराएं ।

4. आप कितने लोग हैं ?

—आप कितने ठाणे हैं ?

5. यहां कितने दिन रहने का प्रोग्राम है ?

—यहां कितने दिन विराजने का भाव है ?

6. आप बहुत जल्दी चलकर आये हैं ।

—आप उग्र विहार करके पधारे हैं ।

7. आपका स्वास्थ्य कैसा है ?

—आपके सुखसाता है ?

8. आप कहां ठहरे हैं ?

—आपका ठिकाना कहां है ?

9. रास्ते में कोई कष्‍ट तो नहीं हुआ ?

—विहार में कोई परीषह तो नहीं हुआ ?

10. हमारा गांव अच्छा है

—हमारा क्षेत्र साताकारी है ।

11. हमें याद करते रहना ।

—हमारे पर कृपा दॄष्‍टि रखना ।

12. हमें आशीर्वाद दें

—हमें मंगल पाठ सुनाएं ।

13. सॉरी, मुझे खेद है ।

—मैं आपको खमाता हूं ।

14. आपके सम्बन्धी लोग आये हैं ।

—आपके न्यातिले आये हैं ।

15. साथ वाला आदमी कहां है ?

—काशीद कहां है ?

16. सुबह हमारे घर भिक्षा के लिए पधारें ।

—प्रथम प्रहर की गोचरी हमारे यहां

17. सन्तों की वाणी ‘तहत्’ कहकर झेलें ।