‹ श्रावक साधना
श्रावक धर्म स्थान में इन कार्यों से परहेज करें
1.जूते—चप्पल तथा गन्दे पैरों सहित धर्मस्थान में नहीं जाना चाहिए ।
2.धर्मस्थान में भोजन नहीं करना चाहिए और मुंह में पान—सुपारी नहीं रखनी चाहिए ।
3.सबसे बाद में आकर आगे नहीं बैठना चाहिए ।
4.निन्दा, अवज्ञा, कलह तथा वाद—विवाद नहीं करना चाहिए ।
5.व्याख्यान आदि प्रसंगों पर परस्पर बातें नहीं करनी चाहिए ।
6.धर्मस्थान में नींद, हंसी—मजाक तथा विवाह आदि की चर्चा नहीं करनी चाहिए ।
7.साधु—संतों की सेवा के समय दीवार का सहारा लेकर, पैर फैलाकर, पांव पर पांव चढ़ाकर नहीं बैठना चाहिए ।
8.स्थान की शोभा सामायिक करना, माला फेरना, पुस्तक पढ़ना, मौन व ध्यान तथा तत्त्व चर्चा करना है ।