मुख्य सामग्री पर जाएँ
श्रावक साधना

श्रावक व्याख्यान के समय कैसे अनुशासित रहें

1.व्याख्यान के प्रारम्भ और अन्त में खड़े होना चाहिए ।

2.व्याख्यान में परस्पर बातें नहीं करनी चाहिए ।

3.व्याख्यान में माला अनुपूर्वी नहीं करनी चाहिए ।

4.व्याख्यान में प्रश्‍न नहीं करना चाहिए ।

5.व्याख्यान में यदि बच्चे रोते हों तो उस स्थान को छोड़ देना चाहिए ।

6.आते—जाते लोगों की ओर ध्यान नहीं देना चाहिए ।

7.व्याख्यान के अन्त में कोई एक नियम ग्रहण करना चाहिए ।

8.यथा संभव सामायिक में ही व्याख्यान सुनना चाहिए ।

9.यथा संभव व्याख्यान में मौन की साधना करनी चाहिए ।

भोजन से पहले करे, तीन बार नवकार ।

छोटा तप नवकारसी, जैनों का आचार ।।