हो जाएगा सबेरा, मोह-नींद तू उड़ा ले,
Ho Jaega Sabera, Moh-Nind Tu Uda Le,
938
हो जाएगा सबेरा, मोह-नींद तू उड़ा ले, — Lyrics
हो जाएगा सबेरा, मोह-नींद तू उड़ा ले, मिट जाएगा अंधेरा, लौ ज्ञान की जगा ले।
१. तेरे मन ने जो भी चाहा, वही आज तक किया है, अब मार मन की चाहैं, तृष्णा को तू दबा ले।
२. जिन्हें मानता है अपना, नहीं साथ वे निभाते, साथी है धर्म केवल, उस ओर पग बढ़ा ले।
३. सांसों का ताना-बाना, मकड़ी के जाल जैसा, झटका न सहने पाये, अपने को तू बचा ले।
४. तेरे दिन यों बीतते हैं, ज्यों अंजली का पानी, रुकने न पाए पल भी, कैसे कोई संभाले?
५. आया हर कोई अकेला, जाएगा भी अकेला, संग 'बुद्ध' कौन होगा? इस मन को ही जगा ले।
Roman Transliteration
ho jaega sabera, moh-nind tu uda le, mit jaega andhera, lau jnan ki jaga le.
1. tere man ne jo bhi chaha, vahi aj tak kiya hai, ab mar man ki chahain, trishna ko tu daba le.
2. jinhen manta hai apana, nahin sath ve nibhate, sathi hai Dharm keval, us or pag badha le.
3. sanson ka tana-bana, makdi ke jal jaisa, jhatka n sahne paye, apane ko tu bacha le.
4. tere din yon bitte hain, jyon anjali ka pani, rukne n pae pal bhi, kaise koi sambhale?
5. aya har koi akela, jaega bhi akela, sang 'buddha' kaun hoga? is man ko hi jaga le.