Skip to content
ओ रे कन्हैया! किसको कहेगा तू मैया

ओ रे खेवैया! पार लगा दे तूं नैया,

O Re Khevaiya! Par Laga De Tun Naiya,

ओ रे कन्हैया! किसको कहेगा तू मैया

Record no.1966

ओ रे खेवैया! पार लगा दे तूं नैया, — Lyrics

ओ रे खेवैया! पार लगा दे तूं नैया,

तूं ही सच्चा मीत जगत्‌ में, तूं ही है मेरा सहारा।।

जन्म-मरण के तूफानों के बीच डोल रही नांव मेरी, आया हूं द्वार तेरे नाथ! अब भी क्यों होती है इतनी देरी, डूब न जाऊं जलधारा में, दिखला दे अब तो किनारा।।१।।

तूं ही साथी मेरा दूजा न कोई, जीवन के इस रण में, फूलों में गन्ध ज्यों समाये वैसे तूं ही बसता है मेरे मन में, तूं ही है मुझको प्राणों से प्यारा, तूं ही है आंखों का तारा।।२।।

सुना था, मैंने तूं है करुणा का सागर, पावन सबको बनाता, काल विकराल की हवाओं से जो उजड़ा, उसको है तूं ही बसाता, मुझको ही क्यों तरसाता है इतना, कितनों को तूं ने उबारा।।३।।

होठों पे गीत नित तेरे ही गाता, भावों का थाल सजाता, आंखों में सलोनी तेरी मूरत बसाता, श्रद्धा के दीप जलाता, सुनले 'विजय' भाव अन्तर्‌ हृदय के, मैंने हैं तुझको पुकारा।।४।।

Roman Transliteration

o re khevaiya! par laga de tun naiya,

tun hi sachcha mit jagat men, tun hi hai mera sahara..

janma-maran ke tuphanon ke bich dol rahi nanv meri, aya hun dvar tere nath! ab bhi kyon hoti hai itani deri, dub n jaun jaldhara men, dikhla de ab to kinara..1..

tun hi sathi mera duja n koi, jivan ke is ran men, phulon men gandha jyon samaye vaise tun hi basta hai mere man men, tun hi hai mujhko pranon se pyara, tun hi hai ankhon ka tara..2..

suna tha, mainne tun hai karuna ka sagar, pavan sabko banata, kal vikral ki havaon se jo ujada, usako hai tun hi basata, mujhko hi kyon tarsata hai itana, kitnon ko tun ne ubara..3..

hothon pe git nit tere hi gata, bhavon ka thal sajata, ankhon men saloni teri murat basata, shraddha ke dip jalata, sunle 'vijay' bhav antar hriday ke, mainne hain tujhko pukara..4..

← लय: ओ रे कन्हैया! किसको कहेगा तू मैया← अनुक्रमणिका