Skip to content
स्वामी भीखणजी रो नाम

स्वामी! कौन-सा सुरीला गीत

Swami! Kaun-Sa Surila Git

आचार्य महाप्रज्ञ · स्वामी भीखणजी रो नाम

Record no.2567

स्वामी! कौन-सा सुरीला गीत — Lyrics

स्वामी! कौन-सा सुरीला गीत स्वामी! कौन-सा सुरीला तुमने गीत गाया? स्वामी! कौन-सा अनबोला मंत्र याद आया? अद्भुत जीवन अद्भुत गाथा, स्वामी! कौन-सा सुरलोक तुमको याद आया?

1. आकर्षक व्यक्तित्व तुम्हारा, याद हमें है अब भी सारा, तुम भूल गए, यह कैसी माया?

2. लाखों आंखें है उपवासी, कान बने हैं ये संन्यासी, अब प्यास बुझाओ, अवसर आया।।

3. जनम-जनम के हम हैं साथी, चिर परिचित है जीवन बाती, महावीर ने गौतम को बतलाया।।

4. तुम हम, हम तुम, सोचा हमने, चिर परिचय को तोड़ा तुमने, सुर तरु को दो फिर शीतल छाया।।

5. अणुव्रत में आलोक निहारा, मानवता का रूप निखारा, नैतिक चेतना का अंकुर उग आया।।

6. अमृत महोत्सव यहां मनाएं, अचरज प्रभु को पास न पाएं, दिव्य प्रेम का उच्छ्वास कैसे गहराया?

7. साथ बैठते चिन्तन चलता, चिन्तन से नवनीत निकलता, मन उपवन रहता सरसाया।।

8. अनगिन हैं अवदान तुम्हारे, जन-जन के तुम प्राण पियारे, उपकार न कोई गिन पाया।।

9. 'महाप्रज्ञ' की हर गतिविधि में, तुलसी हो, तुलसी सन्निधि में, तेरापंथ यशस्वी बन पाया।।

Roman Transliteration

Swami! kaun-sa surila git Swami! kaun-sa surila tumne git gaya? Swami! kaun-sa anabola Mantra yad aya? adbhut jivan adbhut gatha, Swami! kaun-sa surlok tumko yad aya?

1. akarshak vyaktitva tumhara, yad hamen hai ab bhi sara, tum bhul gae, yah kaisi maya?

2. lakhon ankhen hai upavasi, kan bane hain ye sannyasi, ab pyas bujhao, avasar aya..

3. janam-janam ke ham hain sathi, chir parichit hai jivan bati, Mahavir ne Gautam ko batlaya..

4. tum ham, ham tum, socha hamne, chir parichay ko toda tumne, sur taru ko do phir shital chhaya..

5. Anuvrat men alok nihara, manavta ka rup nikhara, naitik chetna ka ankur ug aya..

6. amrit mahotsav yahan manaen, acharaj Prabhu ko pas n paen, divya prem ka uchchhvas kaise gahraya?

7. sath baithte chintan chalta, chintan se navnit nikalta, man upavan rahta sarsaya..

8. anagin hain avadan tumhare, jan-jan ke tum pran piyare, upakar n koi gin paya..

9. 'Mahapragya' ki har gatividhi men, Tulsi ho, Tulsi sannidhi men, Terapanth yashasvi ban paya..

← लय: स्वामी भीखणजी रो नाम← अनुक्रमणिका