मुख्य सामग्री पर जाएँ
वीर के अनुगामी भिक्ष स्वामी के गुण गायेंगे

भिक्षु नाम की विजय पताका हम जग में फहरायेंगे,

Bhikshu Nam Ki Vijay Pataka Ham Jag Men Phahrayenge,

वीर के अनुगामी भिक्ष स्वामी के गुण गायेंगे

गीत क्रमांक456

भिक्षु नाम की विजय पताका हम जग में फहरायेंगे, — Lyrics

भिक्षु नाम की विजय पताका हम जग में फहरायेंगे, संघ संघपति के चरणों में हम सर्वस्व चढ़ायेंगे, बलिहारी हम जायेंगे।।

ओम्‌ भिक्षु है मन्त्र महान्‌, मिट जाते सारे व्यवधान, प्रात: उठकर शुद्ध भाव से, हम नित ध्यान लगायेंगे, घट में ज्योति जलायेंगे।।

डगमग करती थी पतवार, प्रभु बन आये खेवनहार, फैलाया उद्योत जगत में, पथ दर्शन जन पायेंगे, याद सदा वे आयेंगे।।

नगर केलवा का चौमास, अंधेरी में हुआ उजास, शान्त हुआ उपसर्ग सर्प का, कैसे उसे भुलायेंगे, वैसा शौर्य जगायेंगे।।

तूफानों में भी न रुके, अपने प्रण से नहीं झुके, सूरज बन प्रभु तपे धरा पर, दुनिया को बतलायेंगे, यह इतिहास सुनायेंगे।।

प्रभु की महिमा अपरंपार, सुर नर की मति जाती हार, श्रद्धा से उन चरणों में हम मस्तक 'विजय' झुकायेंगे, मूरत हृदय बिठायेंगे।।

Roman Transliteration

Bhikshu nam ki vijay pataka ham jag men phahrayenge, Sangh sanghapti ke charnon men ham sarvasva chadhayenge, balihari ham jayenge..

om Bhikshu hai mantra mahan, mit jate sare vyavdhan, prat: uthakar shuddha bhav se, ham nit dhyan lagayenge, ghat men jyoti jalayenge..

dagamag karti thi patvar, Prabhu ban aye khevanhar, phailaya udyot jagat men, path darshan jan payenge, yad sada ve ayenge..

nagar kelva ka chaumas, andheri men hua ujas, shanta hua upasarga sarpa ka, kaise use bhulayenge, vaisa shaurya jagayenge..

tuphanon men bhi n ruke, apane pran se nahin jhuke, suraj ban Prabhu tape dhara par, duniya ko batlayenge, yah itihas sunayenge..

Prabhu ki mahima aparmpar, sur nar ki mati jati har, shraddha se un charnon men ham mastak 'vijay' jhukayenge, murat hriday bithayenge..

← लय: वीर के अनुगामी भिक्ष स्वामी के गुण गायेंगे← अनुक्रमणिका