मुख्य सामग्री पर जाएँ
प्रभो तुम्हारे पावन पथ पर

करो तपस्या जग जाये जीवन ज्योति

Karo Tapasya Jag Jaye Jivan Jyoti

प्रभो तुम्हारे पावन पथ पर

गीत क्रमांक2983

करो तपस्या जग जाये जीवन ज्योति — Lyrics

करो तपस्या, करो तपस्या, जग जाये जीवन ज्योति, तन सुध करती, मन सुध करती, फिर अन्तर आत्मा को धोती।।

पंखी पांख-झाड़ता जैसे, कर्म तपस्या से झड़ते, भव-भव के पातक झड़ते ज्यों, पतझड़ में पत्ते पड़ते, कर्ज चुकता, हल्का होता, आत्मा जिस बोझे को ढोती।।

आगम, वेद कुरान, पुराणों में, तप महिमा गाई हैं, सभी लब्धियां, सभी सिद्धियां, तप से ही बतलाई है, सोई हुई अनन्त शक्तियाँ, तपस्या से ही जागृत होती।।

जब तक आयंबिल-तप चलता, रहा द्वारिका नहीं जली, दिया शराप दिपायन ऋषि ने, किन्तु एक भी नहीं चली, अटल प्रभाव तपस्या का यह, कहे फिरोती भले मनोती।।

तप से अर्जुन माली जैसे, पापी का उद्धार हुआ, दृढ़-प्रहरी जैसे हत्यारे, का बेड़ा… पार हुआ, बंधे हुए चिकने कर्मों की, करे कटोती कहे भगोती।।

तन से नहीं तपस्या मन की, मजबूती से होती है, कायरता से नहीं विजय तो, रजपूती से होती है, तूं सौदागर मन है ‘सागर, तन है सीप तपस्या मोती।।

  1. 1.Karo Tapasya Jag Jaye Jivan Jyoti
  2. 2.यह भजन तपस्या की शक्ति और महत्व को शब्दों में समझाता है। इसमें बताया गया है कि तपस्या तन और मन को शुद्ध करती है, कर्मों का बोझ घटाती है और आत्मा की सोई शक्तियों को जगाती है। आगम, वेद, कुरान और पुराण भी तप की महिमा बताते हैं। यह भजन हमें दृढ़ता, साहस और आत्मसंयम से जीवन को बेहतर बनाने की प्रेरणा देता है।

Roman Transliteration

karo tapasya, karo tapasya, jag jaye jivan jyoti, tan sudh karti, man sudh karti, phir antar atma ko dhoti..

pankhi pankh-jhadta jaise, Karm tapasya se jhadte, bhav-bhav ke patak jhadte jyon, patajhad men patte padte, karja chukta, halka hota, atma jis bojhe ko dhoti..

agam, ved kuran, puranon men, tap mahima gai hain, sabhi labdhiyan, sabhi siddhiyan, tap se hi batlai hai, soi hui ananta shaktiyan, tapasya se hi jagrit hoti..

jab tak ayambil-tap chalta, raha dvarika nahin jali, diya sharap dipayan rishi ne, kintu ek bhi nahin chali, atal prabhav tapasya ka yah, kahe phiroti bhale manoti..

tap se arjun mali jaise, papi ka uddhar hua, dridh-prahri jaise hatyare, ka beda… par hua, bandhe hue chikne karmon ki, kare katoti kahe bhagoti..

tan se nahin tapasya man ki, majbuti se hoti hai, kayarta se nahin vijay to, rajputi se hoti hai, tun saudagar man hai ‘sagar, tan hai sip tapasya moti..

← लय: प्रभो तुम्हारे पावन पथ पर← अनुक्रमणिका