मुख्य सामग्री पर जाएँ
प्रभो! तुम्हारे पावन पथ पर

ॐ जय कालू – जन-मन का मानस गाए

Om Jay Kalu – Jan-Man Ka Manas Gae

आचार्यश्री तुलसी · प्रभो! तुम्हारे पावन पथ पर

गीत क्रमांक2973

ॐ जय कालू – जन-मन का मानस गाए — Lyrics

ॐ जय कालू ॐ जय कालू, जन-मन का मानस गाए। श्रद्धा भरा समंदर देखो, गण के आंगन में लहराये।।

अपरिमेय वात्सल्य निहारा, हमने प्रभु की आंखों में, अमित शक्ति संचार किया, गुरुवर ने कितनी पांखों में। नई प्रेरणा के सिंचन से, कितने ही उपवन सरसाये।।

जन्मजात संस्कार सलोने, दिये दिखाई हर कृति में, स्वाभिमान की झलक प्रकट, होती रहती थी आकृति में। मस्त सदा अपनी ही धुन में, नये-नये आदर्श दिखाये।।

संघ-सुरक्षा और व्यवस्था, पर पहले से ध्यान रहे, कितने गहरे पानी में है कौन? सदा पहचान रहे। सक्रिय शिक्षण दिया देव ने, हम सब जीवन में अपनाएं।।

मंजिल मिलती उसे सुनिश्चित, अगर लगन मन में जागे, मजबूती से रखे पैर को, दृष्टि रहे पल-पल आगे। शम सम श्रम के संगम में, कर स्नान श्रमण सच्चे कहलाएं।।

हृदय-हार आराध्यदेव के, सपनों को साकार करें, अपने जीवन व्यवहारों से, कण-कण में आलोक भरें। ‘तुलसी’ जन्म-शताब्दी छापर में, हम श्रद्धा के सुमन चढ़ायें।।

  1. 1.Om Jai Kalu – Jan-Man Ka Maanas Gaaye
  2. 2.यह भजन आचार्यश्री तुलसी द्वारा रचित एक प्रेरणादायक श्रद्धा-गीत है। इसमें आचार्य कालूगणी के वात्सल्य, अनुशासन, दूरदृष्टि और आदर्श व्यक्तित्व का सुंदर चित्रण किया गया है। भजन हमें परिश्रम, जागरूकता, संघ-सेवा और श्रेष्ठ संस्कारों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है। श्रद्धा और भक्ति से भरा यह गीत जन-मन को नई चेतना और उत्साह प्रदान करता है।

Roman Transliteration

Om jay Kalu Om jay Kalu, jan-man ka manas gae. shraddha bhara samandar dekho, gan ke angan men lahraye..

aparimey vatsalya nihara, hamne Prabhu ki ankhon men, amit shakti sanchar kiya, guruvar ne kitni pankhon men. nai prerna ke sinchan se, kitne hi upavan sarsaye..

janmajat sanskar salone, diye dikhai har kriti men, svabhiman ki jhalak prakat, hoti rahti thi akriti men. masta sada apani hi dhun men, naye-naye adarsha dikhaye..

Sangh-suraksha aur vyavastha, par pahle se dhyan rahe, kitne gahre pani men hai kaun? sada pahchan rahe. sakriy shikshan diya Dev ne, ham sab jivan men apanaen..

manjil milti use sunishchit, agar lagan man men jage, majbuti se rakhe pair ko, drishti rahe pal-pal age. sham sam shram ke sangam men, kar snan shraman sachche kahlaen..

hriday-har aradhyadev ke, sapnon ko sakar karen, apane jivan vyavharon se, kan-kan men alok bharen. ‘Tulsi’ janma-shatabdi chhapar men, ham shraddha ke suman chadhayen..

← लय: प्रभो! तुम्हारे पावन पथ पर← अनुक्रमणिका