मुख्य सामग्री पर जाएँ
रे पंछी! इस पिंजरे का तू

[३०]

[30]

रे पंछी! इस पिंजरे का तू

गीत क्रमांक1780

[३०] — Lyrics

[३०] जैन श्रमण की कठिन साधना, पा सकते थाह नहीं। वीर-पुरुष ही चल सकते, यह कायर नर की राह नहीं।।

दुनियां में विख्यात जैन-मुनियों का त्याग-विराग रहा, संयम-समता की धारा में सांसारिक अनुराग बहा। विषय-वासनाओं से उपरत, मन की कोई चाह नहीं।।

आत्म-गवेषक सन्त स्वयं में ही रहते हैं लीन सदा, नहीं वृत्तियां उन्हें सताती और विकारों की विपदा। मिले न भोजन-पानी तो भी उन्हें जरा परवाह नहीं।।

संयम से अपनी सोयी ऊर्जा को सन्त जगाते हैं, तपोयोग से संचित संस्कारों की जड़ें हिलाते हैं। शक्ति-जागरण की इससे बढ़कर है दूजी राह नहीं।।

ध्यान-योग, स्वाध्याय-योग में पल-पल सफल बनाते हैं, दिव्य-मशाल लिए पौरुष की आगे बढ़ते जाते हैं। 'कनक' सजगता अद्भुत उनकी मन्द कभी उत्साह नहीं।।

Roman Transliteration

[30] Jain shraman ki kathin sadhna, pa sakte thah nahin. vir-purush hi chal sakte, yah kayar nar ki rah nahin..

duniyan men vikhyat Jain-muniyon ka tyag-virag raha, sanyam-samta ki dhara men sansarik anurag baha. vishay-vasnaon se uparat, man ki koi chah nahin..

atma-gaveshak santa svayam men hi rahte hain lin sada, nahin vrittiyan unhen satati aur vikaron ki vipda. mile n bhojan-pani to bhi unhen jara parvah nahin..

sanyam se apani soyi urja ko santa jagate hain, tapoyog se sanchit sanskaron ki jaden hilate hain. shakti-jagaran ki isase badhakar hai duji rah nahin..

dhyan-yog, svadhyay-yog men pal-pal saphal banate hain, divya-mashal lie paurush ki age badhte jate hain. 'kanak' sajagta adbhut unaki manda kabhi utsah nahin..

← लय: रे पंछी! इस पिंजरे का तू← अनुक्रमणिका