मुख्य सामग्री पर जाएँ
वार्षिक मर्यादोत्सव आया

[६७]

[67]

वार्षिक मर्यादोत्सव आया

गीत क्रमांक1819

[६७] — Lyrics

[६७] राही! जगने की कर ले तैयारी। बीत गई है रजनी सारी।।

दुनियां एक मुसाफिरखाना, रहता सदा जहां आना-जाना। चलने की कर ले तैयारी।।

क्षण-भंगुर है सारी माया, जैसे हो बादल की छाया। पंछी! उड़ने की तैयारी।।

दिन-दिन बीती जाती जवानी, बहता ज्यों सरिता का पानी। तरुवर! कटने की तैयारी।।

स्वप्‍न सभी के रहते अधूरे, किसके मनोरथ होते पूरे। मौत करे छलने की तैयारी।।

रोग-बुढ़ापा, मृत्यु का घेरा, मरघट सबका अन्तिम डेरा। काया! जलने की तैयारी।।

सोए-सोए जीवन बीता, सत्करणी का घट है रीता। भरने की कर ले तैयारी।।

Roman Transliteration

[67] rahi! jagne ki kar le taiyari. bit gai hai rajni sari..

duniyan ek musaphirkhana, rahta sada jahan ana-jana. chalne ki kar le taiyari..

kshan-bhangur hai sari maya, jaise ho badal ki chhaya. panchhi! udane ki taiyari..

din-din biti jati javani, bahta jyon sarita ka pani. taruvar! katne ki taiyari..

svapna sabhi ke rahte adhure, kiske manorath hote pure. maut kare chhalne ki taiyari..

rog-budhapa, mrityu ka ghera, maraghat sabka antim dera. kaya! jalne ki taiyari..

soe-soe jivan bita, satkarni ka ghat hai rita. bharne ki kar le taiyari..

← लय: वार्षिक मर्यादोत्सव आया← अनुक्रमणिका