मुख्य सामग्री पर जाएँ
खिलोना माटी का

तेरी गठरी में लागै चोर, बटाऊ! क्यों सोया,

Teri Gathri Men Lagai Chor, Batau! Kyon Soya,

खिलोना माटी का

गीत क्रमांक2626

तेरी गठरी में लागै चोर, बटाऊ! क्यों सोया, — Lyrics

तेरी गठरी में लागै चोर, बटाऊ! क्यों सोया, अब होने लगी है भोर, बटाऊ क्यों सोया। क्यों सोया, सब कुछ खोया, तेरी गठरी में...।।

सपनों में क्यों सुधबुध भूला, कल्पित झूले में तू झूला, अब भी करले कुछ गौर, बटाऊ...।।1।।

समय कीमती बीत रहा है, सांसों का घट रीत रहा है, तू मिटा सुस्ती का दौर, बटाऊ...।।2।।

हिम्मत की कीमत होती है, पाता नर उजले मोती है, मत कर मन को कमजोर, बटाऊ...।।3।।

जगने वाला ही पाता है, जीवन उपवन सरसाता है, विकसित होता हर पोर बटाऊ...।।4।।

'विजय' संभल जा, अब भी मानव। बटोरले तूं सद्गुण वैभव, हाथों में जब तक डोर, बटाऊ.....।।5।।

Roman Transliteration

teri gathri men lagai chor, batau! kyon soya, ab hone lagi hai bhor, batau kyon soya. kyon soya, sab kuchh khoya, teri gathri men.....

sapnon men kyon sudhbudh bhula, kalpit jhule men tu jhula, ab bhi karle kuchh gaur, batau.....1..

samay kimti bit raha hai, sanson ka ghat rit raha hai, tu mita susti ka daur, batau.....2..

himmat ki kimat hoti hai, pata nar ujale moti hai, mat kar man ko kamjor, batau.....3..

jagne vala hi pata hai, jivan upavan sarsata hai, viksit hota har por batau.....4..

'vijay' sambhal ja, ab bhi manav. batorle tun sadgun vaibhav, hathon men jab tak dor, batau.......5..

← लय: खिलोना माटी का← अनुक्रमणिका