Skip to content
ऐ! मेरे वतन के लोगो

अब दोनों हाथ उठे हैं, मंजिल पर चरण बढ़े हैं।

Ab Donon Hath Uthe Hain, Manjil Par Charan Badhe Hain.

ऐ! मेरे वतन के लोगो

Record no.90

अब दोनों हाथ उठे हैं, मंजिल पर चरण बढ़े हैं। — Lyrics

अब दोनों हाथ उठे हैं, मंजिल पर चरण बढ़े हैं। इस युवाशक्ति की राहों, से पर्वत स्वयं हटे हैं। अब दोनों...।।ध्रु.।।

तूफां से लोहा लेने, अब जाग उठी है नारी। ललकार रही है युग को, है अगली सदी हमारी। नारी ने कितने जग में, स्वर्णिम इतिवृत्त गढ़े हैं।। इस युवाशक्ति...।।

इन हाथों में वह ताकत, जो युगधारा को मोड़े। जो पश्‍चिम अरु पूरव को, प्रतिकूल हवाएं जोड़े। हर ध्वंस हारता इससे, जड़ में भी प्राण भरे हैं। इस युवाशक्ति...।।

भीतर से चाह जगी है, हम कुछ कर दिखलाएंगे। संस्कारों की बगिया को, दे जीवन महकाएंगे। चट्टानी ये व्रत लेकर, मुश्किल में पंथ गढ़े हैं। इस युवाशक्ति...।।

संजीवन ले गुरुवर से, मृत में भी प्राण उंडेलें। कर्मजा शक्ति हो जागृत, चाहें सांपों से खेलें। परवाह नहीं प्राणों की, हम तो खरषाण चढ़े हैं।।

Roman Transliteration

ab donon hath uthe hain, manjil par charan badhe hain. is yuvashakti ki rahon, se parvat svayam hate hain. ab donon.....dhru...

tuphan se loha lene, ab jag uthi hai nari. lalkar rahi hai yug ko, hai agali sadi hamari. nari ne kitne jag men, svarnim itivritta gadhe hain.. is yuvashakti.....

in hathon men vah takat, jo yugdhara ko mode. jo pashchim aru purav ko, pratikul havaen jode. har dhvans harta isase, jad men bhi pran bhare hain. is yuvashakti.....

bhitar se chah jagi hai, ham kuchh kar dikhlaenge. sanskaron ki bagiya ko, de jivan mahkaenge. chattani ye vrat lekar, mushkil men panth gadhe hain. is yuvashakti.....

sanjivan le guruvar se, mrit men bhi pran undelen. karmaja shakti ho jagrit, chahen sampon se khelen. parvah nahin pranon ki, ham to kharshan chadhe hain..

← लय: ऐ! मेरे वतन के लोगो← अनुक्रमणिका