Skip to content
ऐ! मेरे वतन के लोगो

अब जागो वीर सपूतों! युग तुमको खड़ा पुकारे

Ab Jago Vir Saputon! Yug Tumko Khada Pukare

ऐ! मेरे वतन के लोगो

Record no.92

अब जागो वीर सपूतों! युग तुमको खड़ा पुकारे — Lyrics

अब जागो वीर सपूतों! युग तुमको खड़ा पुकारे ले विजय हार रवि लाली, दे दस्तक द्वार तुम्हारे।।ध्रु.।।

पा अनेकांत का दर्शन, क्यों करते खींचातानी। है जैन धर्म की दुर्लभ, मिलनी अन्यत्र निशानी। यह वह विराट्‌ दर्शन है, जो सबके काम संवारे।।

दे तत्त्व अहिंसा प्रभु ने, समता की धार बहाई। युग के प्रवाह को मोड़ा, दी नारी को ऊंचाई। फिर क्यों शोषण हिंसा की, चलती रहती तलवारें।।

यह समय प्रेरणा का है, हम पश्यक बनें स्वयं के। जहां शांति प्रेम हो खोलें, दरवाजे उस आलय के। सब एक छत्र के नीचे, बोलें जय-जय के नारे।।

सब कुछ ही अर्थ नहीं है, कुछ तो गहरा आलोचो। दर्शन अपरिग्रह व्रत का है, प्रभु का अब तो सोचो। अनुगामी कहलाने की, कुछ अपनी साख उबारें।।

Roman Transliteration

ab jago vir saputon! yug tumko khada pukare le vijay har ravi lali, de dastak dvar tumhare..dhru...

pa anekant ka darshan, kyon karte khinchatani. hai Jain Dharm ki durlabh, milni anyatra nishani. yah vah virat darshan hai, jo sabke kam sanvare..

de tattva Ahimsa Prabhu ne, samta ki dhar bahai. yug ke pravah ko moda, di nari ko unchai. phir kyon shoshan hinsa ki, chalti rahti talvaren..

yah samay prerna ka hai, ham pashyak banen svayam ke. jahan shanti prem ho kholen, darvaje us alay ke. sab ek chhatra ke niche, bolen jay-jay ke nare..

sab kuchh hi artha nahin hai, kuchh to gahra alocho. darshan aparigrah vrat ka hai, Prabhu ka ab to socho. anugami kahlane ki, kuchh apani sakh ubaren..

← लय: ऐ! मेरे वतन के लोगो← अनुक्रमणिका