Skip to content
बोल राधा बोल तूं ने यह क्या किया

खोल आंखे खोल, क्‍यों तूं है सो रहा,

Khol Ankhe Khol, Kyon Tun Hai So Raha,

बोल राधा बोल तूं ने यह क्या किया

Record no.1276

खोल आंखे खोल, क्‍यों तूं है सो रहा, — Lyrics

खोल आंखे खोल, क्‍यों तूं है सो रहा, इतना समय तूं, क्यों खो रहा।।

अनमोली घड़ियां ये लौट न आये, पानी की धारा ज्यों रुकने न पाये, अवसर बचाले सफलता जो पाना, इतिहास अपना अगर है बनाना, होकर सजग ध्यान हरदम तूं रखना, जीवन की बगिया में क्या बो रहा।।

अनजाने में लक्ष्य तूं ने भुलाया, खोता रहा धन था जो साथ लाया, क्यों है कुहासा निराशा का छाया, अज्ञान का तम नहीं क्यों मिटाया, करवट बदल, सोच अब भी तूं साथी! होना तुझे क्या था, क्या हो गया।।

जागे जो जीवन में किस्मत बनायी, अपनी नौका को किनारे लगायी, सोने वालों ने है सब कुछ गंवाया, हीरा मिला उसको दांव लगाया, सुनले 'विजय' का कहना, गफलत में ना रहना, कुछ कर दिखा तूं समय पास है जो, बन मूढ़ मानव तूं क्यों रो रहा।।

Roman Transliteration

khol ankhe khol, kyon tun hai so raha, itana samay tun, kyon kho raha..

anamoli ghadiyan ye laut n aye, pani ki dhara jyon rukne n paye, avasar bachale saphalta jo pana, itihas apana agar hai banana, hokar sajag dhyan haradam tun rakhna, jivan ki bagiya men kya bo raha..

anajane men lakshya tun ne bhulaya, khota raha dhan tha jo sath laya, kyon hai kuhasa nirasha ka chhaya, ajnan ka tam nahin kyon mitaya, karavat badal, soch ab bhi tun sathi! hona tujhe kya tha, kya ho gaya..

jage jo jivan men kismat banayi, apani nauka ko kinare lagayi, sone valon ne hai sab kuchh ganvaya, hira mila usako danv lagaya, sunle 'vijay' ka kahna, gaphalat men na rahna, kuchh kar dikha tun samay pas hai jo, ban mudh manav tun kyon ro raha..

← लय: बोल राधा बोल तूं ने यह क्या किया← अनुक्रमणिका