मुख्य सामग्री पर जाएँ
हम ऐसा संघ बनायें

हम ऐसा पथ अपनाएं,

Ham Aisa Path Apanaen,

हम ऐसा संघ बनायें

गीत क्रमांक914

हम ऐसा पथ अपनाएं, — Lyrics

हम ऐसा पथ अपनाएं, जो हमको मंजिल तक पहुंचादे, उस पर कदम बढ़ाएं।।

कृत्रिमता से भरा जगत यह, मन को क्यों भरमाएं, संभल-संभल चलनेवाले ही, इच्छित फल को पाएं।।१।।

भौतिकता की क्षुद्र राह पर, क्यों हम दौड़ लगाएं, शाश्वत शान्ति नहीं है इसमें, अपने को समझाएं।।२।।

राज मार्ग आध्यात्मिकता का, इसको नहीं भुलाएं, असली सुख का स्रोत यही है, अभिनव बोध जगाएं।।३।।

बाहर से जो लगती सीधी, भीतर हैं बाधाए, ऐसी पगडंडी पर चलने, कभी नहीं ललचाएं।।४।।

साहस का लेकर हम संबल, आगे बढ़ते जाएं, श्रद्धा-सौरभ हो नस-नस में, गीत 'विजय' के गाएं।।५।।

Roman Transliteration

ham aisa path apanaen, jo hamko manjil tak pahunchade, us par kadam badhaen..

kritrimta se bhara jagat yah, man ko kyon bharmaen, sambhal-sambhal chalnevale hi, ichchhit phal ko paen..1..

bhautikta ki kshudra rah par, kyon ham daud lagaen, shashvat shanti nahin hai isamen, apane ko samjhaen..2..

raj marga adhyatmikta ka, isako nahin bhulaen, asali sukh ka srot yahi hai, abhinav bodh jagaen..3..

bahar se jo lagti sidhi, bhitar hain badhae, aisi pagadndi par chalne, kabhi nahin lalchaen..4..

sahas ka lekar ham sambal, age badhte jaen, shraddha-saurabh ho nas-nas men, git 'vijay' ke gaen..5..

← लय: हम ऐसा संघ बनायें← अनुक्रमणिका