मुख्य सामग्री पर जाएँ
इतनी शक्ति हमें देना दाता

हम महावीर को सिर झुकाएं,

Ham Mahavir Ko Sir Jhukaen,

इतनी शक्ति हमें देना दाता

गीत क्रमांक920

हम महावीर को सिर झुकाएं, — Lyrics

हम महावीर को सिर झुकाएं, उनके दर्शन में आनंद पाएं। हम चलें एकता की डगर पर, हर मुश्किल को आसान बनाएं।।ध्रु.।।

एक माला के हैं दिव्य मोती, एक धागे में बंधकर रहेंगे। जो दिया वीर ने हम सभी को, प्राण देकर सुरक्षा करेंगे। आवरण में उलझ कर कभी क्यों, ध्रुव सत्य हम भुलाएं।।

नारी ने त्राण पाया तुम्हीं से, आज पहचान ऊंची बनी है अस्मिता कर उजागर सभी ने, अपनी किस्मत स्वयं ही बुनी है। शक्ति, श्री और प्रज्ञा जगाई, उद्घाटित हैं सारी दिशाएं।।

प्रेम करुणा की धारा बहाकर, संस्कारों की फसलें उगाएं। थाम पौरुष की डोरी स्वयं हम, नील नभ में सुमन अब खिलाएं। मंजिलें पग स्वयं चूम लेंगी, यदि कदमों में बल हम बढ़ाएं।।

विश्‍व शांति की खातिर सभी हम, स्वार्थ के चक्रव्यूह तोड़ डालें। एक ध्वज के तले एक हैं हम, संस्कार हमारे निराले। एक ही रक्त है इन नसों में, मैत्री के गीत हम गुनगुनाएं।४।।

Roman Transliteration

ham Mahavir ko sir jhukaen, unake darshan men anand paen. ham chalen ekata ki dagar par, har mushkil ko asan banaen..dhru...

ek mala ke hain divya moti, ek dhage men bandhakar rahenge. jo diya vir ne ham sabhi ko, pran dekar suraksha karenge. avaran men ulajh kar kabhi kyon, dhruv satya ham bhulaen..

nari ne tran paya tumhin se, aj pahchan unchi bani hai asmita kar ujagar sabhi ne, apani kismat svayam hi buni hai. shakti, shri aur prajna jagai, udghatit hain sari dishaen..

prem karuna ki dhara bahakar, sanskaron ki phaslen ugaen. tham paurush ki dori svayam ham, nil nabh men suman ab khilaen. manjilen pag svayam chum lengi, yadi kadmon men bal ham badhaen..

vishva shanti ki khatir sabhi ham, svartha ke chakravyuh tod dalen. ek dhvaj ke tale ek hain ham, sanskar hamare nirale. ek hi rakta hai in nason men, maitri ke git ham gungunaen.4..

← लय: इतनी शक्ति हमें देना दाता← अनुक्रमणिका