मुख्य सामग्री पर जाएँ
म्हारे मनड़े में समता कद आसी

स्वाध्याय दीपक

Svadhyay Dipak

म्हारे मनड़े में समता कद आसी

गीत क्रमांक2553

स्वाध्याय दीपक — Lyrics

स्वाध्याय दीपक

आत्मिक-भाव को जगाता स्वाध्यायी, तप, त्याग को बढ़ाता स्वाध्यायी।

जैसे-जैसे प्रखर उजेरा, मिटता जाता सघन अंधेरा, अन्तर-ज्योति को जलाता स्वाध्यायी।।१।।

अनुपम श्रुत का संग्रह करता, पावन भावों से घट भरता, सब संशयों को भगाता स्वाध्यायी।।२।।

जन शिक्षित श्रुत सुस्थिर होता है, अतिचारों का अघ धोता है जीत वादियों में पाता स्वाध्यायी।।३।।

स्व का बोध स्वाध्याय कहाता, शुभ जीवन की राह दिखाता, पाता प्रेरणा क्रिया की स्वाध्यायी।।४।।

दीपक है स्वाध्याय अनोखा, हर गति का सदुपाय अनोखा गोता गहरा लगाता स्वाध्यासी।।५।।

शार्दूलपुर स्वाध्याय दिवस पर, गीत बनाया मंगल अवसर मोहन मुनि क्षण-क्षण स्वाध्यायी।।६।।

Roman Transliteration

svadhyay dipak

atmik-bhav ko jagata svadhyayi, tap, tyag ko badhata svadhyayi.

jaise-jaise prakhar ujera, mitta jata saghan andhera, antar-jyoti ko jalata svadhyayi..1..

anupam shrut ka sangrah karta, pavan bhavon se ghat bharta, sab sanshyon ko bhagata svadhyayi..2..

jan shikshit shrut susthir hota hai, aticharon ka agh dhota hai jit vadiyon men pata svadhyayi..3..

sva ka bodh svadhyay kahata, shubh jivan ki rah dikhata, pata prerna kriya ki svadhyayi..4..

dipak hai svadhyay anokha, har gati ka sadupay anokha gota gahra lagata svadhyasi..5..

shardulpur svadhyay divas par, git banaya Mangal avasar mohan Muni kshan-kshan svadhyayi..6..

← लय: म्हारे मनड़े में समता कद आसी← अनुक्रमणिका