आगम कथाएं
जैन आगम एवं परम्परा की प्रेरक कथाएं — जीवन को दिशा देने वाले प्रसंग।
कथा जैन उपदेश-परंपरा का सबसे पुराना माध्यम है। सिद्धांत को तर्क से समझाया जा सकता है, पर कथा उसे स्मृति में बैठा देती है — यही कारण है कि आगम-साहित्य में दृष्टांत-कथाओं की इतनी बड़ी शृंखला मिलती है।
यहाँ संकलित कथाएँ मुख्यतः कर्म-सिद्धांत, अहिंसा, संयम और विवेक के प्रसंगों से जुड़ी हैं। ये उपदेश के रूप में नहीं, घटना के रूप में चलती हैं, और निष्कर्ष पाठक पर छोड़ देती हैं।