मुख्य सामग्री पर जाएँ
संयममय जीवन हो

बच्चे हों संस्कारी।

Bachche Hon Sanskari.

संयममय जीवन हो

गीत क्रमांक358

बच्चे हों संस्कारी। — Lyrics

बच्चे हों संस्कारी। जीवन बगिया की खिल जाएगी, सुंदर फुलवारी।।

होनहार बालक ही तो, कल के सर्जक बनते हैं। सत्संस्कारों से जग का, इतिहास नया गढ़ते हैं। इनके कंधों पर ही, आने वाली जिम्मेदारी।।

जैसा वातावरण मिलेगा, वैसे बन जाएंगे, ये ही महावीर-गौतम-ऋषि, ईसा कहलाएंगे। राम-कृष्ण जैसे भी, बन जाएंगे ये अवतारी।।

शिक्षक अभिभावक का है, दायित्व इन्हें संभाले, अच्छे अच्छे संस्कारों में, इनका जीवन ढाले। बच्चों की तुतलाती बोली, लगती सबको प्यारी।।

Roman Transliteration

bachche hon sanskari. jivan bagiya ki khil jaegi, sundar phulvari..

honhar balak hi to, kal ke sarjak bante hain. satsanskaron se jag ka, itihas naya gadhte hain. inake kandhon par hi, ane vali jimmedari..

jaisa vatavaran milega, vaise ban jaenge, ye hi Mahavir-Gautam-rishi, isa kahlaenge. Ram-Krishna jaise bhi, ban jaenge ye avatari..

shikshak abhibhavak ka hai, dayitva inhen sambhale, achchhe achchhe sanskaron men, inaka jivan dhale. bachchon ki tutlati boli, lagti sabko pyari..

← लय: संयममय जीवन हो← अनुक्रमणिका